जैसा कि हम सब जानते हैं कि Blog post को Google top search results में लाने में कई Ranking factors शामिल होते हैं | उन्हीं factors में से एक होता है Post Title यानी आप जो post या आर्टिकल अपने ब्लॉग पर लिखेंगे उसका शीर्षक | आपका title ही मुख्य तौर पर आपकी post को Google पर दर्शाता है जिस से ही search करने वाला व्यक्ति यह तय करता है कि जिस सवाल का जवाब वो चाहता है वो उसे आपके ब्लॉग पर मिलेगा भी या नहीं | क्या वाकई Post title से Page ranking में फर्क पड़ता है ? इस से आपकी page rank वाकई में affect होती है | आमतौर पर नए bloggers यही गलती कर देते हैं कि वह किसी post का एक सिंपल सा ही title चुन लेते हैं जो एक तो बहुत छोटा सा होता है और उसमें keywords,word of mouth जैसी कुछ विशेषताएं होती ही नहीं है जिस से उनका कंटेंट चाहे कितना ही अच्छा हो पर फिर भी वो Users को attract नहीं कर पाता है जिस से user और search engines दोनों ही इसे अनदेखा कर देते हैं | First Impres...